Site icon UK NEWS MIRROR

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसके सभी उप-प्रणालियां डी.आर.डी.ओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों द्वारा विकसित की गई हैं।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मिसाइल ने अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह सफल परीक्षण आत्मनिर्भर भारत और एक मजबूत राष्ट्रीय रक्षा प्रणाली की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्रूज मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षण पर डी.आर.डी.ओ की टीम और उद्योग भागीदारों को बधाई दी है।

Exit mobile version