Site icon UK NEWS MIRROR

RBI जल्द जारी करेगा 20 रुपये के नए नोट

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज वाले 20 रुपये के नए बैंक नोट जारी करेगा। इन नोट पर नए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
RBI का कहना है कि नए नोटों में मौजूदा 20 रुपये के नोटों का डिजाइन और विशेषताएं बरकरार रहेंगे। केवल गवर्नर के हस्ताक्षर बदलेंगे। केंद्रीय बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए 20 रुपये के सभी नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। संजय मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को आरबीआइ गवर्नर बने थे।
कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने अपने विवाद निवारण प्लेटफार्म स्कोर्स के जरिये इस वर्ष अप्रैल में 4,239 मामलों का निपटान किया है। सेबी के अनुसार, पिछले महीने इस आनलाइन प्लेटफार्म पर कुल 4,341 नए मामले पंजीकृत हुए। अप्रैल के अंत तक कुल 4,263 मामले लंबित थे। यह संख्या 31 मार्च को लंबित मामलों 4,161 से ज्यादा है।

Exit mobile version