नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं।
आरबीआई ने कहा है कि इस प्रस्तावित ढांचे का उद्देश्य भारत के नियमों को बासेल-3 के संशोधित मानकों के अनुरूप बनाना और डेरिवेटिव लेन-देन से जुड़े जोखिमों के प्रबंधन को और मजबूत करना है। आरबीआई ने इस मसौदे पर विनियमित संस्थाओं, बाजार से जुड़े पक्षों और अन्य हितधारकों से इस महीने की 28 तारीख तक सुझाव आमंत्रित किए हैं।
