उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 142 पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड जांच तथा विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत विभाग की ओर से आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं कई पत्रकारों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की टीम के साथ राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हित में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। अति विशिष्ट अतिथि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और देखभाल के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय और प्रेस क्लब की इस पहल को सराहनीय बताया।
विशिष्ट अतिथि एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय कुमार आर्या ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए आयोजित यह शिविर उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब अपने सदस्यों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में इस दौरान  सीएमओ डॉ मनोज शर्मा , एमएस व ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. बिष्ट, आर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर एवं डॉ. विक्रांत, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरुण पाण्डेय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना पाल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय एवं डॉ. उत्कर्ष, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. भव्य सहगल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज सारस्वत तथा ब्लड बैंक से डॉ. शशि उप्रेती व फार्मासिस्ट प्रदीप सेमवाल, महेन्द्र सिंह भंडारी, संदीप सिंह राणा मुकेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य समिति के संयोजक एवं संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा’, रश्मि खत्री, मनवर सिंह रावत, ओपी जोशी, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’’, हिमांशु जोशी, सुलोचना पयाल मनोज सिंह जयाड़ा, सहित स्वास्थ्य समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a comment