देहरादून। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उनके तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल का असर देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा। तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर आयुक्त और विभिन्न विभागों के निदेशकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
10 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव
शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक आईएएस अधिकारियों को निम्नलिखित नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—
- निधि यादव (IAS 2017): निदेशक, पंचायती राज निदेशालय की जिम्मेदारी से मुक्त।
- अभिनव शाह (IAS 2019): अपर सचिव, पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद नियुक्त।
- दीपक सैनी (IAS 2020): मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून नियुक्त।
- प्रवीण कुमार (IAS 2021): मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ बनाए गए।
- अनामिका (IAS 2021): मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा नियुक्त।
- आशिमा गोयल (IAS 2022): नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाई गईं।
- दीपक रामचन्द सेठ (IAS 2022): मुख्य विकास अधिकारी, चमोली नियुक्त।
- राहुल आनंद (IAS 2022): मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी बनाए गए।
- गौरी प्रभात (IAS 2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की नियुक्त।
- दीक्षिता जोशी (IAS 2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर बनाई गईं।
20 PCS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारियों के साथ ही शासन ने पीसीएस अधिकारियों के विभागों और तैनाती स्थलों में भी व्यापक बदलाव किया है। सूची के अनुसार—
- जीवन सिंह नगन्याल: आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, काशीपुर नियुक्त।
- त्रिलोक सिंह: अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल बनाए गए।
- अभिषेक त्रिपाठी: निदेशक, पंचायती राज निदेशालय नियुक्त।
- रामजी शरण शर्मा: अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA) बनाए गए।
- तीर्थपाल सिंह: अपर निदेशक, ITDA की जिम्मेदारी से मुक्त।
- जय भारत सिंह: अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय नियुक्त।
- श्याम सिंह राणा: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाए गए।
- नारायण सिंह नबियाल: अपर जिलाधिकारी, चमोली नियुक्त।
- विवेक प्रकाश: अपर आयुक्त, गन्ना एवं चीनी तथा प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा बनाए गए।
- पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त।
- कौस्तुभ मिश्र: उप निदेशक, मंडी परिषद रुद्रपुर बनाए गए।
- स्मृता परमार: नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की नियुक्त।
- रविंद्र सिंह बिष्ट: अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर बनाए गए।
- निर्मला बिष्ट: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त।
- जितेंद्र कुमार: अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- नूपुर वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त।
- कमलेश मेहता: अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बनाए गए।
- विनोद कुमार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर नियुक्त।
- परितोष वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर बनाए गए।
- गोपाल राम बिनवाल: उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त।
कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में होगा बदलाव
इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और नगर निकायों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर और रुड़की जैसे प्रमुख शहरों में नगर निकायों को नए नगर आयुक्त मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में मुख्य विकास अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
इसके अलावा हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की प्रशासनिक तैयारियों को देखते हुए भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।









