केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के समर्थन का आह्वान किया

नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत करने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के समर्थन का आह्वान किया।

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने उद्योग जगत से भारतीय सदाचार की भावना को अपनाते हुए अपनी आय का एक हिस्सा किसानों, कृषि अनुसंधान और ग्रामीण समुदायों के कल्याण के लिए समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की यह जिम्मेदारी है कि वह सीएसआर के माध्यम से कृषि और ग्रामीण विकास में निवेश करके राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने।

कृषि मंत्री ने कहा कि सीएसआर निवेश जलवायु परिवर्तन के अनुकूल कृषि, मृदा स्वास्थ्य, पोषण-सुरक्षित खाद्य प्रणाली, कृषि कौशल विकास और महिला किसानों की उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण बदलाव करते हैं।

Leave a comment