केंद्र सरकार, नागालैंड और असम के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

नई दिल्ली। नागालैंड, असम और केंद्र सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के साथ ही नागालैंड तेल और गैस अन्वेषण को फिर से शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। इस समझौते का उद्देश्य असम-नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के अन्वेषण और उत्पादन को सुगम बनाना है।

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में आयोजित होने वाले हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और दोनों राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a comment