केन्‍द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12 राज्‍यों को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पी.एम.ए.वाई.जी.) के अंतर्गत 12 राज्यों को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की।

इस अवसर पर कहा कि श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिबद्ध हैं कि देश में कोई भी गरीब व्यक्ति कच्चे मकान में न रहे। उन्होंने बताया कि पी.एम.ए.वाई.जी. के तहत चार करोड़ 95 लाख आवास के लक्ष्य के मुकाबले 3 करोड़ 91 लाख आवास को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। श्री चौहान ने कहा कि 3 करोड़ से अधिक मकान का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर काम कर रही है।
महिला सशक्तिकरण पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पी.एम.ए.वाई.जी. के अंतर्गत स्वीकृत लगभग 75 प्रतिशत मकान या तो महिलाओं के नाम पर हैं या संयुक्त स्वामित्व में हैं।

Leave a comment