नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए तेज पानी की बौछारें की, आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस बीच, जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
