देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए इस महीने की 31 तारीख तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश का अनुमान जताया है। कर्नाटक, केरलम, माहे, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में, विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस महीने की 31 तारीख तक तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।

अगले तीन दिनों के लिए आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में गरज और बिजली गिरने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

बिहार, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली और उससे सटे केंद्रीय प्रदेश में कल बारिश होने की आशंका है।

Leave a comment