नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन से अधिक हो गया है। यह अनिवार्य बफर आवश्यकता से लगभग तीन गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि गेहूं और चावल के मजबूत भंडार से देश भर में कल्याणकारी योजनाओं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए निर्बाध आपूर्ति हो रही है। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का खाद्य सुरक्षा ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है।
