नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्‍होंने समिति के सभी सदस्यों से नशामुक्‍त भारत के लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से अपने विचार, सुझाव और प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान समिति ने विशेषकर बच्चों और युवाओं के बीच रोकथाम के प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a comment