नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए उत्तर जारी कर दिए हैं।
एनटीए ने बताया कि उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपने चिह्नित उत्तरों की तुलना स्कैन किए गए उत्तरों से कर सकते हैं। यदि कोई उत्तर मेल नहीं खाता है, तो उम्मीदवार 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करके चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
चुनौती सही पाए जाने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह सुविधा 15 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। सहायता के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं और neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।
