युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के नेतृत्व से ही साकार हो सकता है। उन्‍होंने फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के राष्ट्रीय शुभारंभ पर यह बात कही। इस 100 सप्ताह जन-भागीदारी अभियान का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल माध्‍यम से किया।

डॉ. मांडविया ने इस अभियान को राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने की कुंजी हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘माई भारत’ मंच ने 2 करोड़ 24 लाख से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण की पहलों से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों, युवा समूहों और नशामुक्त विशेषज्ञों के सहयोग से नशे के खिलाफ़ 100 सप्ताह की कार्य योजना तैयार की गई है।

Leave a comment