राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र की शुरुआत

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र की शुरुआत के साथ राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप पर डिजिटल सेवाओं को बढ़ाया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि नए डिजिटल लोकल पास के पात्र यात्री टोल प्‍लाजा जाए बिना राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मासिक टोल पास खरीद सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है और आने वाले महीनों में इसे देशभर के अन्य टोल प्लाजा पर विस्तारित किया जाएगा।

प्राधिकरण ने मार्गमित्र सहायता केंद्र भी शुरू किया है। यह राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप में एकीकृत डिजिटल सहायता मंच है। यह उपयोगकर्ताओं को 22 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट या वॉयस के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने, शिकायतें दर्ज करने और सहायता प्राप्त करने की मदद करता है।

Leave a comment