नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की।सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अदीस अबाबा यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
