वियतनाम में नौका दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह शहर पहुंचे। उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द भारत लाया जाएगा

नई दिल्ली।  वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया कि फु क्वोक द्वीप के निकट कल हुई नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह सिटी ले जाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीरों को यथाशीघ्र भारत भेजा जाएगा।

दूतावास ने बताया कि हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार सम्‍पर्क बनाए हुए हैं और पार्थिव शरीरों को शीघ्र भारत लाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

इससे पहले आज दूतावास ने बताया था कि नौका दुर्घटना में घायल 15 भारतीयों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे भारत लौट रहे हैं। दूतावास के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह भारत लौट रहा है, जबकि दूसरे घायल का वियतनाम के फु क्वोक स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a comment