श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया जाएगा

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई घोषणाएं की। इनमें कल्याणकारी पहल और सांस्कृतिक जुड़ाव पर विशेष बल दिया गया है।

उपराष्ट्रपति ने कोलंबो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं। एक महत्‍वपूर्ण घोषणा प्रवासी भारतीय नागरिकों के कार्ड से संबंधित है, जिसके आवेदन के तरीकों को आसान बनाया गया है और इसे छठी पीढी तक के भारतीयों को उपलब्‍ध कराया गया है।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और निरंतर सहयोग की पुष्टि की। श्री राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री हरिणी अमरासुरिया से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्‍होंने विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा के साथ भी बातचीत की।

Leave a comment