सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद नेपाल के सुनसारी जिले में कर्फ्यू

सहायक मुख्य जिला अधिकारी चेतराज बराल ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के पास सांप्रदायिक हिंसा में एक की मौत के बाद नेपाल के सुनसारी जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के बिहार राज्य की सीमा से सटे दक्षिणी नेपाल के सुनसरी जिले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और नेपाल के सुनसारी और सिराहा जिलों के कई हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।

Leave a comment