नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 27 जून तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरलम, माहे, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकाल और तेलंगाना में अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश हो सकती है।
राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा में कल तक गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में 25 जून तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में कल गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
